Sankat Mochan Nagar Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में शुक्रवार की दोपहर छात्र का शव पंखे से लटका मिला।
- हाइलाइट: Sankat Mochan Nagar Ara
- पंखे से लटका मिला छात्र का शव, घर मे मचा कोहराम
- घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में शुक्रवार की दोपहर छात्र का शव पंखे से लटका मिला। छात्र के गले अर्धचंद्राकार का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाका में सनसनी मच गई है।
जानकारी के अनुसार मृत छात्र नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर निवासी राकेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पंखे में साड़ी बांध गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।
हालांकि उक्त छात्र ने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत छात्र ने मरने के करीब 35 घंटा पूर्व अपने मोबाइल को रिसेट मार दिया था। पुलिस ने उसके मोबाइल में किसी प्रकार का कोई उत्तर नहीं पाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो बहन एवं एक भाई में छोटा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके पिता कृषि विभाग में कर्मचारी हैं। वर्तमान में बक्सर में कार्यरत है। उसके परिवार में मां आभा देवी एवं दो बहन है। घटना के बाद मेरी छात्र के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां आभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


