Homeबिहारआराआरा में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

आरा में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

Ram Navami Ara: रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

  • हाइलाइट: Ram Navami Ara
  • रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च

आरा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) राज किशोर साह, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय और नवादा थानाध्यक्ष विपीन बिहारी ने किया। इस मार्च में अपर नगर आयुक्त, विद्युत प्रमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने रामनवमी जुलूस के लिए पूर्व निर्धारित मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखें।

मौके पर आम नागरिकों से अपील की गई कि रामनवमी के दिन शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular