HomeNewsबिहारशाहपुर: होल्डिंग टैक्स की आड़ में अवैध वसूली, जनता त्रस्त और पार्षद...

शाहपुर: होल्डिंग टैक्स की आड़ में अवैध वसूली, जनता त्रस्त और पार्षद मौन

Illegal Exactions: भवन नक्शा कर में इसी प्रकार की अनियमितताओं और भारी जुर्माना लगाने के कारण तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम को विभाग द्वारा निलंबित किया जा चुका है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Illegal Exactions
  • शाहपुर नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूली की आड़ में मनमानी

आरा। जिले की शाहपुर नगर पंचायत इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन यह चर्चा विकास कार्यों को लेकर नहीं, बल्कि होल्डिंग टैक्स वसूली के नाम पर चल रही कथित अवैध उगाही को लेकर है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत के कर्मी मनमाने नियमों और डराने-धमकाने की नीति अपनाकर आम नागरिकों से धन ऐंठ रहे हैं। इस स्थिति ने पूरे नगर क्षेत्र में असमंजस और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

नगर के कई लोगों का कहना है कि जब वे टैक्स वसूली की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें ऐसे जटिल नियमों का हवाला दिया जाता है जो समझ से परे हैं। कर्मियों का व्यवहार बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और वे भारी जुर्माने का डर दिखाकर भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Illegal Exactions: अधिक जुर्माना मामले में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी पर गिर चुकी है गाज

अगर पिछले प्रशासनिक घटनाक्रमों पर नजर डाले तो यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। विदित रहे की भवन नक्शा कर में इसी प्रकार की अनियमितताओं और भारी जुर्माना लगाने के कारण तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम को विभाग द्वारा निलंबित किया जा चुका है। बावजूद इसके, शाहपुर नगर पंचायत में यह अनुचित खेल बदस्तूर जारी है। वार्ड संख्या 09 की पार्षद बबीता देवी ने इन आरोपों को पुख्ता करते हुए कहा कि पूर्व के होल्डिंग टैक्स का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा नगर कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।

उच्च स्तरीय जांच के लिए शिकायत दर्ज कराएंगी उपचेयरमैन

नगर पंचायत की उपाध्यक्ष झुनीया देवी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि नगर पंचायत कर्मियों की यह मनमानी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को प्रताड़ित करने का अधिकार किसी को नहीं है। उपाध्यक्ष ने कहा कि वे इन कर्मियों के विरुद्ध नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करेंगी।

नगर की जनता का विश्वास को चुके है पार्षद- बिद्यानंद पांडे

दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम में अन्य पार्षदों की रहस्यमयी चुप्पी से आम जनता काफी नाराज है। स्थानीय निवासियों, विशेषकर वार्ड संख्या 05 के बिद्यानंद पांडे (LJP-R के जिला उपाध्यक्ष) ने पार्षदों की इस उदासीनता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि ये आम जनता का विश्वास खो चुके है, जो जनप्रतिनिधि जनता के हितों की रक्षा के लिए चुने गए थे, वे आज मूकदर्शक बने हुए हैं। इस ‘मौन’ के कारण लोगों का भरोसा इन पर से पूरी तरह उठ चुका है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular