HomeNewsक्राइमजीविका दीदियों से ठगी के दो लाख 64 हजार रुपए पुलिस ने...

जीविका दीदियों से ठगी के दो लाख 64 हजार रुपए पुलिस ने कराया वापस

Jeevika Didi: भोजपुर की साइबर थाने की पुलिस को जीविका दीदियों से ठगी किये गये पैसे वापस कराने में सफलता मिली है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Jeevika Didi
  • आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट के जरिए भोजपुर की 11 जीविका दीदियों से की गयी थी ठगी
  • तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर साइबर पुलिस ने वापस कराये पैसे
  • एक अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार, अन्य की पहचान कर पुलिस कर रही छापेमारी

आरा। भोजपुर की साइबर थाने की पुलिस को जीविका दीदियों से ठगी किये गये पैसे वापस कराने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा 11 जीविका दीदियों से ठगी किये गये कुल दो लाख 64 हजार रुपए वापस कराये हैं। इस मामले में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

भोजपुर साइबर पुलिस की ओर से शनिवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। प्रेस बयान में कहा गया है कि आधार कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम के जरिए अपराधियों द्वारा आधार संख्या और फिंगर प्रिंट के आधार पर जिले की 11 जीविका दीदियों से पिछले दिनों दो लाख 64 हजार की ठगी कर ली गयी थी। उस मामले में सभी जीविका दीदियों द्वारा साइबर थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

Jeevika Didi: साइबर पुलिस के तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान

उसके बाद साइबर पुलिस द्वारा सनहा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राज की ओर से कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और पैसे की वापसी के लिए साइबर डीएसपी स्नेह सेतू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम की ओर से तत्काल तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू की गयी।

उस दौरान पता चला कि ठगी कैसे की गयी है और पैसे किन-किन खातों में ट्रांसफर किये गये हैं। उसके बाद सभी 11 जीविका दीदियों के कुल दो लाख 64 हजार रुपए वापस कराये गये। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में पूर्णिया से एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। टीम में इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, दारोगा स्वाति रानी, पीटीसी प्रमोद कुमार और सरिता कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

इन जीविका दीदियों को वापस कराये गये पैसे

Bijay singh
  • निभा देवी पति अखिलेश कुमार सिंह सियाडीह चरपोखरी- 49 हजार तीन सौ
  • राज कुमारी देवी पति कामेश्वर सिंह कातर हसन बाजार -18 हजार पांच सौ
  • गांगो देवी पति केश लाल सिंह कोथुआ अगिआंव बाजार-10 हजार
  • प्रेमता कुमारी पति बबन सिंह सुरमाना इंग्लिश तरारी-10 हजार
  • सविता कुमारी पति अमरेंद्र कुमार पाठक कचनथ पीरो-40 हजार
  • लालती कुमारी पति संजय कुमार पंडित किरकिरा संदेश- 23 हजार
  • विजयादशमी देवी पति दिलीप कुमार सिंह, चौमासा मुफस्सिल -15 हजार
  • नीलम देवी पति मनोहर कुमार जहनपुर, चांदी-10 हजार
  • पुष्पा देवी पति इंद्रजीत सिंह, पश्चिमी इंग्लिश इमादपुर -28,800
  • शांति देवी सीएसपी संचालक, बाल्मीकी भारती कौलोडिहरी, चौरी-10 हजार
  • अंकिता कुमारी -50 हजार
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular