Homeबिहारआराआरा रजिस्ट्री कार्यालय में नवनिर्मित पार्किंग का डीएम ने किया निरीक्षण

आरा रजिस्ट्री कार्यालय में नवनिर्मित पार्किंग का डीएम ने किया निरीक्षण

Arrah Registry Office: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय के नवनिर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नव-निर्मित पार्किंग व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए।

jay kumar

जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग सुविधा शुरू होने से रजिस्ट्री कार्यालय (Arrah Registry Office) के आसपास लगने वाले जाम की समस्या से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने पार्किंग स्थल को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नही हो। इस अवसर पर अवर निबंधक, आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।..

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular