Homeबिहारआरा भोजपुरनहसी गांव में आग से झुलसी महिला की मौत, घर में मचा...

नहसी गांव में आग से झुलसी महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

Maya Devi Nahsi: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना अंतर्गत नहसी गांव, जहां एक सप्ताह पूर्व आग की चपेट में आने से झुलसी 45 वर्षीया महिला माया देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया।

  • हाइलाइट: Maya Devi Nahsi
  • इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में तोड़ा दम
  • परिजन ने पेट्रोल छिड़क आग लगाकर मारने का लगाया आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बीते 11 अप्रैल की रात घटी थी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के गड़हनी थाना अंतर्गत नहसी गांव, जहां एक सप्ताह पूर्व आग की चपेट में आने से झुलसी 45 वर्षीया महिला माया देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव निवासी बसंत कुमार राम की 45 वर्षीया पत्नी माया देवी है।

इस घटना के पीछे एक पुराना जमीनी और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतका की बेटी संध्या कुमारी ने आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी पक्ष के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। संध्या के अनुसार, आरोपितों ने कुछ समय पूर्व दोनों बहनों के अपहरण का प्रयास भी किया था। 8 अप्रैल को जब परिवार के सदस्य आरा कोर्ट में इस केस की सुनवाई के सिलसिले में आए थे, तब आरोपी पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

Maya Devi Nahsi : पेट्रोल छिड़क आग लगाकर मारने का आरोप

संध्या कुमारी का आरोप है कि 11 अप्रैल की रात जब उनके माता-पिता कमरे में सो रहे थे, तब साजिश के तहत खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। इस अचानक हुए हमले में माया देवी और उनके पति बसंत कुमार राम बुरी तरह झुलस गए थे। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से माया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गई, जबकि बसंत कुमार राम का उपचार अभी भी सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ मृतका की बेटी संध्या कुमारी ने गांव के ही उपेंद्र राम, सुपेंद्र राम सहित तीन लोगों पर पूर्व के विवाद में खिड़की से पेट्रोल छिड़क अपने माता-पिता को जलाने व जलने के कारण मां की मौत होने का आरोप लगाया है। मृतका की बेटी ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद नहसी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। माया देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिसमें उनके दो पुत्र गुलशन और किशन, तथा दो पुत्रियां संध्या और खुशबू शामिल हैं। मां की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular