Homeबिहारआराअक्की ब्रांड' भोजपुर किंग के संचालक एवं सदस्य साइबर थाना में हुए...

अक्की ब्रांड’ भोजपुर किंग के संचालक एवं सदस्य साइबर थाना में हुए उपस्थित

Akki Brand Bhojpur King: भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘ब्रांड’ या ‘गैंग’ बताकर भड़काऊ वीडियो डालने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गत दिनों साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी

  • हाइलाइट: Akki Brand Bhojpur King
  • अपनी गलती को किया स्वीकार, पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक नोटिस पर छोड़ा

आरा। भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘ब्रांड’ या ‘गैंग’ बताकर भड़काऊ वीडियो डालने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गत दिनों साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस की दबिश और जांच के बाद ‘अक्की ब्रांड’ भोजपुर किंग के संचालक एवं सदस्यों ने भोजपुर साइबर थाना में उपस्थित होकर अपने गलती को स्वीकार किया। उसके बाद साइबर थाना द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक नोटिस पर छोड़ा गया है और अन्य ब्रांड व गैंग की संचालकों और सदस्यों की जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Akki Brand Bhojpur King: 14 ‘गैंग’ और ‘ब्रांड’ के विरुद्ध प्राथमिकी

बता दें कि 10 अप्रैल 26 को सोशल मीडिया पर ‘गैंग’ व ‘ब्रांड’ के नाम पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने 14 ‘गैंग’ और ‘ब्रांड’ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर साइबर पुलिस ने भोजपुर किंग धूर ब्रांड, करिया महतो जीएम ब्रांड, गुड्डू महतो/गुड्डू कुशवाहा जी, कुशवाहा गैंगस्टर, रावण ब्रांड, केजी ब्रांड आरा, अक्की ब्रांड भोजपुर किंग 302, फायर ब्रांड, डी. कंपनी, बहिरो ब्रांड, आरसी कंपनी (सम्राट_ रंजीत_ चौधरी_ जी_), मिथिलेश पासवान ग्रुप, विलन ब्रांड कतीरा, कोहिनूर ब्रांड (रमना) एवं जेएन कंपनी आदि पर भोजपुर साइबर थाना कांड दर्ज किया गया था।

उक्त कांड में बीएनएस की धारा 352, 353 (1), 353(2), आईटी एक्ट की धारा 67 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। एसपी ने भोजपुरवासियों से अपील करते हुए कहा था कि ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। कोई भी व्यक्ति यदि किसी गैंग, ब्रांड, किंग इत्यादि से कोई प्रचार या वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश, आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। या हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, तो उसे चिन्हित कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अभिभावकों से अपील करते हुए एसपी ने कहा था कि वह अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि वह जाने-अंजाने में किसी अपराधी गतिविधि का हिस्सा नहीं बने।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular