Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-सिन्हा मार्ग पर बारातियों से भरी स्कॉर्पियों पेड़ से टकराई, छह घायल

आरा-सिन्हा मार्ग पर बारातियों से भरी स्कॉर्पियों पेड़ से टकराई, छह घायल

Yadavpur Balwa Inar: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव स्थित बलवा इनार के समीप शुक्रवार की रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकरा गई। उसके बाद वह 15 फीट गड्ढे में जा गिरी।

  • हाइलाइट: Yadavpur Balwa Inar
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर बलवा इनार के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा। आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव स्थित बलवा इनार के समीप शुक्रवार की रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकरा गई। उसके बाद वह 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

Yadavpur Balwa Inar: चार की हालत गंभीर, पटना रेफर

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। इसके पश्चात उपचार करने के बाद चार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर लोगो के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला निवासी धर्मवीर कुमार, शत्रुघन यादव, नीरज यादव, विकास यादव, बड़हरा थाना क्षेत्र के शिवनचक गांव निवासी सुनील यादव एवं चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी चंदन कुमार शामिल है।

सभी लोग बबुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए ख्वासपुर जा रहे थे। उसी दौरान यादवपुर स्थित बलवा इनार के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे रही पेड़ से जाकर टकरा गई। उसके बाद 15 फीट गड्ढे में पलट गई।

वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीण द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुनील यादव, शत्रुघ्न यादव, नीरज यादव एवं विकास यादव को श पटना रेफर कर दिया गया। जबकि धर्मवीर कुमार एवं चंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular