HomeNewsक्राइमभोजपुर में गड़हनी उप प्रमुख के पति का शव बरामद

भोजपुर में गड़हनी उप प्रमुख के पति का शव बरामद

Sanjeet Chandravanshi: एमएलसी उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले भोजपुर के गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति संजीत चंद्रवंशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • राजनीतिक हलचल के बीच सनसनीखेज घटना:
  • गड़हनी उप प्रमुख के पति का शव बरामद:

पटना। बिहार में भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। वहीं मतदान से ठीक एक दिन पहले भोजपुर के आरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति संजीत चंद्रवंशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

Sanjeet Chandravanshi : नारायणपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ शव

मिली जानकारी के अनुसार, संजीत चंद्रवंशी का शव नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चवरिया गांव बधार (खेत) से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

संजीत कुमार रविवार की दोपहर घर से बाहर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोज की , लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह चावरिया बधार में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तकनीकी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का वातावरण है। संजीत चंद्रवंशी का शव जिस तरह से संदिग्ध अवस्था में मिला है, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर बेहद सतर्कता बरत रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अगले ही दिन एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव की पूर्व संध्या पर एक जनप्रतिनिधि के पति की इस तरह से हुई मृत्यु ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। हम इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और घटना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले के खुलासे का इंतजार किया जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular