Homeबिहारआराआरा मुफस्सिल थाना के धुधुआं गांव में पुलिस पर रोड़ेबाजी, युवती समेत...

आरा मुफस्सिल थाना के धुधुआं गांव में पुलिस पर रोड़ेबाजी, युवती समेत दो गिरफ्तार

Dhudhua: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआं गांव में रविवार को छापेमारी के दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

  • हाइलाइट: Dhudhua
  • दो नामजद प्राथमिकी, 30-40 अन्य अज्ञात भी बने आरोपित
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआं गांव में रविवार को छापेमारी के दौरान की गयी थी रोड़ेबाजी
  • लड़की भगाने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट के वांछित को पकड़ने गयी थी पुलिस

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआं गांव में रविवार को छापेमारी के दौरान पुलिस पर रोड़ेबाजी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस मामले में पुलिस ने युवती समेत दो को नामजद तथा 30-40 अज्ञात को आरोपित बनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। इनमें धुंधुआ गांव निवासी संजय राय और कंचन कुमारी शामिल हैं। दोनों भाई-बहन बताये जा रहे हैं।

संजय राय इस कांड का मुख्य एवं नामजद अभियुक्त है। इस मामले में दारोगा धर्मेंद्र कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उससे संजय राय समेत दो को नामजद किया गया है। तीस-चालीस अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।

Dhudhua : लड़की भगाने को लेकर उपजे विवाद में पुलिस पर हुई थी रोड़ेबाजी

बता दें कि पूर्व के लड़की भगाने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर धुधुआं गांव में मुफस्सिल थाने की पुलिस छापेमारी करने गयी थी। तब आरोपितों की ओर से घर की दो लड़कियों को गाड़ी से कुचलने और एक बुजुर्ग की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी गयी थी। उसमें मुफस्सिल थाने की दो गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक महिला पुलिस कर्मी को चोटें भी आयी थी। उसके बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular