Bhojpur Police आरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने शुक्रवार को दी। उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सुढ़नी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी रामचंद्र राम है।
बता दे की बीते 1 मई में की शाम उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी मंटु राम ने अपनी पत्नी कांति देवी की शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव निवासी मृतका के भाई करीमन राम के द्वारा अपने जीजा मंटु राम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दूसरी ओर चरपोखरी थाना पुलिस (Bhojpur Police) द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भैरोडीह गांव से हुई। गिरफ्तार आरोपितों में हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. मानिकचंद पंडित का पुत्र मुन्ना पंडित एवं इस गांव के स्व.नन्हक राम का पुत्र शंकर राम है।
बता दें की नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिन्दपुर गांव निवासी राजेश मांझी अपनी पत्नी सुलोचना देवी एवं पुत्र व पुत्री के साथ चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी बाजार स्थित ईट भट्टा पर काम करने आए थे। 10 मार्च को राजेश मांझी ईट भट्ठा मालिक से अपनी दिहाड़ी का पैसा मांगने गया, तो उनलोगो के द्वारा उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस बाबत मृतक की पत्नी सुलोचना देवी द्वारा शंकर राम एवं मुन्ना पंडित सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे।

