HomeNewsबाजार में नारियल पानी लेने गई सातवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

बाजार में नारियल पानी लेने गई सातवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

Student gang raped in Sahar: भोजपुर जिला के सहार में दिनदहाड़े सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Student gang raped in Sahar
  • लग्जरी वाहन में जबरदस्ती बैठाया, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप
  • पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया हंगामा

आरा/सहार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार में दिनदहाड़े सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजन द्वारा न्याय के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाया गया।

बताया जाता है कि पीड़िता नारियल पानी लेने के लिए रविवार को लगभग तीन बजे आई थी। नारियल पानी लेकर ऑटो के इंतजार में बस पड़ाव सहार में खड़ी थी, जहां उसी के गांव के एक लडका अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पीड़िता को धमका कर जबरदस्ती चारपहिया वाहन में बैठा लिया तथा जंगल की ओर चला गया।

जहां सभी ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद वहशी फरार हो गये। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन थाना पहुंच कर हो-हंगामा शुरू कर दिये।

Tiyar Pax

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए, वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया, इधर घटना की खबर सुनकर सहार थानाध्यक्ष आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular