Homeबिहारआरा भोजपुरसीएम के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर आयर पुलिस ने आरोपित...

सीएम के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर आयर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा

Barnaon Utarwari Mathiya: सीएम सम्राट चौधरी को अभद्र भाषा एवं धमकी भरे गाली-गलौज करने के मामले में एक गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Barnaon Utarwari Mathiya
  • वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा
  • ब्लॉकर_ अमन_आवारा_01 आइडी के नाम से वायरल हुआ था वीडियो
  • आयर थाना पुलिस ने बरनांव उतरवारी मठिया गांव से किया गिरफ्तार

आरा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सूबे के सीएम सम्राट चौधरी को अभद्र भाषा एवं धमकी भरे गाली-गलौज करना एक युवक का काफी महंगा पड़ गया। भोजपर के आयर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वही उसका दो मोबाइल जप्त कर लिया। इस संबंध में आयर थाना के पुअनि शशि भूषण सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि 15 जून को रात्रि करीब 10 बजे वह गश्ती में थे। इसी क्रम में रात्रि 12 बजकर 20 मिनट पर वे जब इसाढी बाजार में थे। तभी पुअनि सह थानाध्यक्ष वंदना कुमारी के द्वारा सूचना दी गई की एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसका आईडी ब्लॉकरअमन आवारा_01 है, जिसमें एक छोटे बच्चों द्वारा सूबे के सीएम सम्राट चौधरी को अभद्र भाषा एवं धमकी भरे गाली-गलौज करते देखा गया है।

Barnaon Utarwari Mathiya : वायरल वीडियो का नाम व पता का सत्यापन

वायरल वीडियो का नाम व पता का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जांच करने पर पता चला कि उक्त बालक आयर थाना क्षेत्र के बरनांव उतरवारी मठिया गांव का है। तत्पश्चात पुलिस की टीम बालक के‌ घर पहुंची।

इस दौरान बालक के पिता द्वारा बताया गया कि मेरे बच्चे को गांव के ही अर्जुन कुमार सिंह का पुत्र विपिन कुमार बहला-फुसलाकर एवं पैसे का लालच देकर घर से ले गया और अपने मोबाइल से मुख्यमंत्री को गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

तत्पश्चात पुलिस विपिन कुमार के घर पर पहुंची और उसे धर दबोचा। इस दौरान उसके पास रहे दो मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर लिया। पूछताछ के क्रम में उसने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular