Homeशाहपुरबहोरनपुरबहोरनपुर थाना भवन निर्माण का विधान पूर्वक हुआ भूमि पूजन

बहोरनपुर थाना भवन निर्माण का विधान पूर्वक हुआ भूमि पूजन

Bahoranpur Thana Building: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना के नए भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कर किया गया।

  • हाइलाइट: Bahoranpur Thana Building
  • एक एकड़ जमीन पर एक वर्ष में तैयार होगा थाना का भवन

आरा। जिले के बहोरनपुर थाना के नए भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कर किया गया। थाना भवन के निर्माण के लिए करीब एक एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने निर्माण कार्य की सफलता एवं क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था की कामना की।

सहायक अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि लगभग 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित अवधि एक वर्ष है और तय समय के भीतर भवन को तैयार कर विभाग को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।

संवेदक राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नए भवन के निर्माण से बहोरनपुर थाना को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी तथा पुलिस प्रशासन के कार्य निष्पादन में भी सुविधा होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अजय कुमार, कनीय अभियंता सुमन कुमार श्रीवास्तव, कवींद्र ओझा, नागा ठाकुर, मयंक राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular