Homeशाहपुरबिलौटीबिलौटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं निर्मम...

बिलौटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं निर्मम हत्या है

Ashwini Choubey Bilauti: अश्विनी कुमार चौबे ने कहा भरत भूषण तिवारी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा था। लेकिन सरेंडर करने के बाद उसकी कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ashwini Choubey Bilauti
  • फर्जी एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की हत्या हुई, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय : अश्विनी चौबे

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं। बल्कि अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले एक युवक की निर्मम हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संविधान की हत्या के समान है और पुलिस-प्रशासन के कुछ लोग सरकार को गुमराह कर रहे हैं तथा वास्तविक तथ्यों से अंधेरे में रख रहे हैं।

Ashwini Choubey Bilauti : अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा था भरत तिवारी

उन्होंने कहा कि शाहपुर और आसपास का क्षेत्र हमेशा से क्रांति और संघर्ष की भूमि रहा है। भरत भूषण तिवारी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा था। लेकिन सरेंडर करने के बाद उसकी कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी करनी का फल अवश्य मिलेगा।

मौके पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, राजेंद्र तिवारी, अरबिंद पांडे, विकास रंजन ओझा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे। परिजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के समक्ष घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।

Bijay singh

Most Popular