Homeबिहारआरानौकरी देने के नाम पर जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने और रंगदारी वसूलने...

नौकरी देने के नाम पर जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने और रंगदारी वसूलने में चार गिरफ्तार

Networking Business Racket: आरा नगर थाने की पुलिस ने नौकरी के नाम पर जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने और मना करने पर युवाओं से रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है।

  • हाइलाइट: Networking Business Racket
  • नौकरी देने के नाम पर जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने और रंगदारी वसूलने में चार गिरफ्तार
  • कटिहार के लड़के की शिकायत पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई:
  • नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले से शुक्रवार को पकड़े गए चारों आरोपित
  • चारों पर आरएचआई कंपनी में नौकरी देने के नाम बुलाने और बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
  • कटिहार, पूर्वी चंपारण और बंगाल के लड़के किराये के मकान से चला रहे थे नेटवर्किंग बिजनेश
  • बंगाल, सहरसा, कटिहार और पूर्वी चंपारण के सात लोगों के खिलाफ केस
  • कंपनी की सत्यता और पूरे मामले की छानबीन में जुटी नगर थाने की पुलिस

आरा। नगर थाने की पुलिस ने नौकरी के नाम पर जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने और मना करने पर युवाओं से रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में कटिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी चंपारण के चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कटिहार निवासी एक लड़के की शिकायत पर सभी को शुक्रवार की शाम आनंद नगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सलाम चौक निवासी मो.मनीर, उसी थाने के बैजनाथपुर सेमरिया गांव निवासी साहिल, पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल थाने के चोरमाचैत निवासी अभिनंदन उर्फ हार्दिक और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी जयंत शामिल हैं। सभी पर आरएचआई (रॉयल हेल्थ इंडिया) कंपनी में नौकरी देने के नाम पर कटिहार के अशफाक नामक युवक से जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराने, बंधक बनाकर मारपीट करने और पैसे छीनने का आरोप लगाया गया है।

सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के फुलकावाड़ी निवासी अशफाक नामक एक युवक द्वारा शिकायत की गयी कि आनंद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में आरएचआई नामक किसी कंपनी का ऑफिस चलाया जा रहा हैं। कंपनी के लोगों द्वारा लड़कों को नौकरी देने के नाम पर काल कर बुलाया जाता है और उनसे जबरन नेटवर्किंग बिजनेश कराया जाता है। उसे भी नौकरी के नाम पर बुलाया गया था।

आने पर उससे 20 हजार रुपए की मांग की गयी। उसके बाद अकेले रखा गया और ग्रुप बनाकर लड़कों को जोड़ने का दबाव दिया जा रहा था। संदेह होने और कंपनी के बारे में जानने की कोशिश करने पर मारपीट की गयी और रंगदारी के तौर पर दस हजार रुपए भी छीन लिया गया। उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी को एक टीम गठित की गयी। टीम द्वारा तत्काल आनंद नगर में छापेमारी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कंपनी का तथाकथित कार्यालय बंद पाया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार चारों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अशफाक की ओर से कटिहार, सहरसा, चंपारण और बंगाल के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कंपनी की सत्यता और पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। एसडीपीओ के अनुसार कंपनी का मालिक अमरेंद्र कुमार नामक कोई शख्स है, जो दिल्ली में रहता है। उसकी भी जांच की जा रही है।

Networking Business Racket: दोस्त के बुलाने पर आरा आया था अशफाक, पैसे छीन कर उसे भी भगाया

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के फुलकावाड़ी निवासी अशफाक इस मामले में द्वारा आरा नगर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उसमें कटिहार, सहरसा, पूर्वी चंपारण और बंगाल के सात लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में अशफाक की ओर से कहा गया है कि कटिहार के ही दोस्त अतिउर रहमान कॉल कर कहा गया कि आरा में आरएचआई नाम की कंपनी है। उसमें नौकरी लग जायेगी, आरा आ जाओ।

उस आधार पर वह आरा पहुंचा, तो उसकी मुलाकात अभिनंदन कुमार उर्फ हार्दिक, अब्दुल कलाम, जयंत घोष, अबुल कलाम और साहिल से हुई। सभी द्वारा उससे बीस हजार रुपए की मांग गया। उसने मोबाइल से दो बार में चार हजार रुपए पेमेंट किया। उससे कहा गया है बिजनेश पार्टनर के रूप में उसे रखा जा रहा है। उसके बाद उससे वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें कहलवाया गया कि वह अपनी मर्जी से आया है।

उसे दस दिन तक अकेले रखा गया और गलत समझाया जा रहा था। ग्रुप बनाकर दो-तीन लड़कों को जोड़ने का दबाव दिया जा रहा था। उसके भागने के बाद कंपनी के लोगों द्वारा उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गयी और 24 हजार रुपए छीन कर धमकी देते हुए भगा दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular