Physiotherapy: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का शुभारंभ होगा।
- हाइलाइट: Physiotherapy
- आगामी 8 सितंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान
- फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने दी जानकारी
आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का शुभारंभ होगा। यह अभियान अगामी 8 सितम्बर तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने शनिवार को बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त (रविवार) को स्पाइन एवं दर्द रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलीसीस आदि के मरीज को सलाह दिया जाएगा।
वही अगामी 30 अगस्त (रविवार) को ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे, 6 सितंबर (रविवार) को न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन-डे एवं अगामी 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

