Madhesia Vaishya: आरा शहर के शीशमहल चौक स्थित श्री हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर शाखा आरा की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
- हाइलाइट: Madhesia Vaishya
- प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी ने चुनाव कराया संपन्न
- मुख्य अतिथि समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद सभा में हुए शामिल
आरा। शहर के शीशमहल चौक स्थित श्री हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर शाखा आरा की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, बिहार महामंत्री रुपेश कुमार और बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष रामा गुप्ता संयुक्त रूप से शामिल हुए और उनके नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि व्यावसायी व समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता और पटना जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता शामिल हुए। संचालन बिहार प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार ने किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद से देवनाथ प्रसाद निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए पवन कुमार (प्रधान शिक्षक) एवं कोषाध्यक्ष के लिए प्रभुनाथ प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही साथ युवा कमेटी का भी चुनाव इस बैठक में किया गया।
युवा कमेटी में अध्यक्ष पद से सुमन कुमार गुप्ता, महामंत्री पद के लिए रंजीत कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए हरि ओम गुप्ता निर्विरोध रूप से चुने गए। कमेटी के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सभी ने संयुक्त रूप से बधाई दी और आगे कमेटी का विस्तार और चरणबद्ध तरीके से कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

