Homeबिहारआराअवैध हथियार की टेस्टिंग के दौरान लगी थी युवक को गोली

अवैध हथियार की टेस्टिंग के दौरान लगी थी युवक को गोली

Ara Ahirpurva: आरा के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर सफल उद्वेदन किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Ahirpurva
  • मामले का पुलिस ने किया सफल उद्वेदन, जख्मी का दोस्त गिरफ्तार
  • छापेमारी कर 1 देसी पिस्टल,14 जिंदा कारतूस, 1 खोखा एवं 2 मोबाईल किया बरामद
  • सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
  • टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर घटी थी घटना

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर सफल उद्वेदन किया है। अवैध हथियार की टेस्टिंग के दौरान युवक को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सह जख्मी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावे छापेमारी कर आरोपित के घर से 1 देसी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 1 खोखा एवं 2 मोबाईल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला निवास स्व. प्रशांत कुमार पाठक का पुत्र अमित प्रशांत पाठक है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

सदर एसडीपीओ-वन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे टाउन थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई के अहिरपुरवा मोहल्ले में युवक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही वे नगर थानाध्यक्ष के साथ शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाने वाले युवक अमीत प्रशांत पाठक से जब पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसके द्वारा बताया गया कि जख्मी अमन सिंह उसका दोस्त है। गुरुवार की दोपहर जब वह अवैध पिस्टल का टेस्टिंग कर रहा था। तभी अमन सिंह को गोली लग गई। इसके पश्चात संदेह आधार पर जब पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की तो उसके घर से 1 देसी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 1 खोखा एवं 2 मोबाइल बरामद हुआ।

राजकुमार साह ने बताया कि आरोपी अमित प्रशांत पाठक द्वारा यह बताया जा रहा है कि बरामद पिस्टल जख्मी अमन सिंह का है। वह इलाजरत है। उसके ठीक होने के बाद ही अवैध पिस्टल किसका है? यह स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में पुलिस के बयान पर अमित प्रशांत पाठक के खिलाफ नामजाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि गुरुवार की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र का अहिरपुरवा मोहल्ले में सरैया गांव निवासी, वर्तमान टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले मंजर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन सिंह को गोली लग गई थी। जख्मी युवक को बाएं साइड कमर में गोली लगी थी। जो दाहिने साइड जाकर फंस गई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular