Homeआरा भोजपुरगड़हनीGarhani : स्कॉर्पियो में बंद था छह वर्षीय बालक, बेहोशी की हालत...

Garhani : स्कॉर्पियो में बंद था छह वर्षीय बालक, बेहोशी की हालत में…

Garhani: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम सड़क किनारे खड़ी बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने से एक बच्चे की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Garhani
  • स्कॉर्पियो में दम घुटने से पटना के छह वर्षीय बालक की मौत
  • पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी थी स्कॉर्पियो
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • गड़हनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम घटी घटना

आरा/गड़हनी। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम सड़क किनारे खड़ी बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने से एक बच्चे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृत बालक पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनवा गांव निवासी दीपक कुमार का 6 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार है।

वर्तमान में वह गड़हनी बाजार स्थित किराए का मकान परिवार के साथ रहता था। पिता गड़हनी बाजार स्थित समोसा व छोले की दुकान पर काम करते हैं।

इधर, मृत बच्चे के चाचा ने बताया कि वह घर से सुबह करीब गयारह बजे निकला था और वापस नहीं लौटा। उसी समय से परिजन द्वारा उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन वह नहीं मिल पा रहा था।

इसी क्रम में जब शाम करीब चार बजे परिजन गड़हनी पेट्रोल पंप के पास खड़े स्कॉर्पियो की तरफ खोजने निकले, तो वहां मौजूद बच्चों ने स्कॉर्पियो में झांक कर देखा कि वह इस स्कॉर्पियो में बंद है।

स्कॉर्पियो के चारों तरफ का शीशा भी चढ़ा हुआ है। इसके बाद परिजन स्कॉर्पियो की गेट खोल उसे निकाला और बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular