Ara Bar Association elections: जिला बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 के अध्यक्ष एवं महासचिव पद का परिणाम घोषित हो गया है।
- हाइलाइट: Ara Bar Association elections
- आरा बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव:
- मनमोहन ओझा दूसरी बार चुने गये महासचिव
- चुनाव में 16 पदों के लिए 46 अधिवक्ता उम्मीदवार थे मैदान में
- अन्य पदों के लिए मतगणना का कार्य जारी
आरा। जिला बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 के अध्यक्ष एवं महासचिव पद का परिणाम घोषित हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी मनलाल सिंह ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष तथा मनमोहन ओझा महासचिव चुने गए। मनमोहन ओझा लगातार दूसरी बार महासचिव के पद पर चुने गये हैं।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सुरेंद्र प्रसाद सिंह (ईएन-834/88) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह को 195 मतों के अंतर से पराजित किया। सुरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 568 मत प्राप्त हुए, जबकि विद्या निवास सिंह को 373 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस पद की दौड़ में शामिल अन्य उम्मीदवारों में राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को 321, सुरेंद्र प्रसाद सिंह (ईएन-894/69) को 156, गोरखनाथ मिश्रा को 130 और नागेंद्र सिंह को 50 मत मिले।
Ara Bar Association elections : महासचिव पद पर मनमोहन ओझा का पुनः निर्वाचित
महासचिव पद पर मनमोहन ओझा का पुनः निर्वाचित होना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। वे लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयंत कुमार सिंह को 238 मतों के बड़े अंतर से मात दी। मनमोहन ओझा के पक्ष में 671 मत पड़े, जबकि जयंत कुमार सिंह को 433 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार दुबे को 96, बिजेता बिजय वर्धन को 78, संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश को 73, अशोक कुमार सिंह को 69, बिमल किशोर सिंह को 46, अरविन्द कुमार सिंह को 38, संजय कुमार को 37, संतोष कुमार को 27 और सुभाष चंद्र प्रसाद को 19 मत मिले।
चुनाव प्रक्रिया और मतगणना के सुचारू संचालन के लिए सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हॉल में व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। फिलहाल अध्यक्ष और महासचिव पद के परिणाम घोषित होने के बाद अन्य कार्यकारिणी पदों के लिए मतगणना की प्रक्रिया निरंतर जारी है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

