Koilwar Police: लूटा हुआ 1800 रुपए सहित कुल 3300 रुपया, आधार कार्ड, एक काला रंग का पैशन प्रो बाइक, एक मेटल का बना नकली पिस्तौल एवं एक वन प्लस एंड्राइड मोबाइल बरामद
- हाइलाइट: Koilwar Police
- ट्रक चालक को पिस्तौल दिखाकर नगदी लूट कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार
- कोईलवर थाना की गश्ती टीम ने खदेड कर बाइक सवार बदमाश को दबोचा
- सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
आरा/कोईलवर। कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसठवा घाट के पास रविवार की सुबह ट्रक चालक बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर ट्रक चालक से नगदी लूट लिया गया। ट्रक चालक द्वारा हो-हल्ला करने पर पुलिस की गश्ती टीम द्वारा बाइक सवार बदमाश को के कर दबोच लिया गया। तलाशी के क्रम में उक्त बदमाश के पास से वादी का लूटा हुआ 1800 रुपए सहित कुल 3300 रुपया, आधार कार्ड, एक काला रंग का पैशन प्रो बाइक, एक मेटल का बना नकली पिस्तौल एवं एक वन प्लस एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने प्रेस नोट जारी कर दी।
गिरफ्तार बदमाश बबुरा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी परमेंद्र उर्फ प्रमोद प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार है। एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोपालगंज जिले के कटेया थाना अंतर्गत लोहाटी गांव निवासी ट्रक चालक राजेंद्र सिंह अपना ट्रक बालू लाने के लिए संदेश की तरफ जा रहे थे। ट्रैफिक जाम के कारण वे 65 वां घाट के पास रुके हुए थे। उसी समय काला पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश के द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर ट्रक चालक से 1800 रुपए लूट लिया गया।
ऐनवक्त पर कोईलवर थाना की गश्ती गाड़ी पहुंच गई तथा चालक के चिल्लाने पर गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा बदमाश बबुरा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राहुल कुमार को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया इस संबंध में गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध कोईलवर थाना कांड अंकित किया गया है। गिरफ्तार बदमाश राहुल कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2016 में कोईलवर थाना में हत्या एवं वर्ष 2019 में कोईलवर थाना में रंगदारी के मामले में आरोपित रहा है।






