Bhojpur: झारखंड की धनबाद एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर नाबालिग से गैंगरेप में फरार तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
- हाइलाइट: Bhojpur
- धनबाद में नाबालिग से गैंगरेप में फरार चल रहे तीन आरोपित गिरफ्तार
- भोजपुर और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी
- गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई
आरा। झारखंड की धनबाद एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर नाबालिग से गैंगरेप में फरार तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित भोजपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। इनमें दो आरोपित आरा के नवादा थाना क्षेत्र के बिहारीमिल अनाईठ स्थित एक लॉज में ठहरे हुए थे।
वहीं एक अन्य आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी में छिपा था। सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि 27 अगस्त को धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौराखुंटी में एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले में 28 अगस्त को चार लोगों को आरोपित बनाया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपितों के आरा में छिपे होने की सूचना मिली।
इसके बाद धनबाद पुलिस भोजपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार आरोपितों में दयाशंकर, रंजन साव और अंजान अंसारी बताए जाते है, जो क्रमशः गौराखुंटी, सुदामडीह, धनबाद के निवासी है। गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई।

