Homeस्वास्थ्यमानसिक रोग से बचने के लिए डाॅ. सिन्हा के आसान टिप्स

मानसिक रोग से बचने के लिए डाॅ. सिन्हा के आसान टिप्स

Dr. Sinha: आरा शहर के रमना मैदान के समीप स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सोमवार को एक स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Dr. Sinha
  • मानसिक रोग से बचने के लिए मेडिटेशन, अध्यात्म एवं गीत-संगीत का सहारा लें-डाॅ. सिन्हा

आरा। शहर के रमना मैदान के समीप स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सोमवार को एक स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा ने डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं मानसिक रोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा इनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।

अपने व्याख्यान में डॉ. सिन्हा ने बताया कि आज का तनावपूर्ण वातावरण एवं बदलती खान-पान तथा जीवन शैली इन तीनों रोगों के खतरे को निरंतर बढ़ा रही है। चिंताजनक बात यह है कि ये रोग अब कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल अलग-अलग रोग नहीं, बल्कि रोगों के समूह (सिंड्रोम) के रूप में उभर रहे हैं, जिनके कारण एवं प्रभाव भी परस्पर समान हैं।

विशेष रूप से डायबिटीज और उच्च रक्तचाप दिमाग, आंख, हृदय एवं किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं, जिससे लकवा और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बचाव के संबंध में डॉ. सिन्हा ने स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। भोजन में फास्ट फूड, जंक फूड, अधिक तेल-घी, मसाले एवं बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए, जबकि साग-सब्जी, फल एवं सलाद का संतुलित सेवन बढ़ाना चाहिए। सुबह की सैर, योग एवं नियमित व्यायाम को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।

मानसिक रोगों से बचाव के लिए उन्होंने ध्यान (मेडिटेशन), अध्यात्म एवं गीत-संगीत का सहारा लेने की बात कही। शिविर में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं प्राध्यापकों के अतिरिक्त फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि राजू कुमार (डीएसएम) एवं अजय कुमार (एफएसओ) भी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular