Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में धरहरा पुल के समीप कार ने साइकिल सवार अज्ञात अधेड...

आरा में धरहरा पुल के समीप कार ने साइकिल सवार अज्ञात अधेड को रौंदा, मौत

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल (Dharahara) के समीप गुरुवार की दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार ने एक साइकिल सवार अज्ञात अधेड को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

jay kumar

Dharahara – आरा टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

अस्पताल लाने वाले राहगीरों ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर धरहरा पुल (Dharahara) की ओर जा रहा था। उसी दरमियान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक पेशे से मजदूर प्रतीत होता है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular