Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा न्यूज़आरा में गर्भवती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत

आरा में गर्भवती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत

आरा शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला सिपाही (Abha Kumari) की मौत हो गई। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल मे करवाया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

मृतक महिला सिपाही की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी सुजीत सिंह की पत्नी आभा कुमारी (28) Abha Kumari है। वह वर्तमान में भोजपुर के पुलिस लाइन में महिला सिपाही जवान के रूप में कार्यरत थी।

इधर महिला सिपाही के पति सुजीत सिंह के अनुसार वह नौ माह की गर्भवती थी और दो माह पूर्व से ही महावीर टोला स्थित डॉ.तनीमा सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम जब उसे तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित डॉ. तनीमा सिंह के यहां ले आए।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

डॉ. तनीमा सिंह के द्वारा देखने के बाद उसके ऑपरेशन की सलाह दी गई और भर्ती कर लिया गया। रविवार की सुबह डॉक्टर द्वारा उसे सलाईन लगाया गया और दो सुई दी गई। इसके बाद उसे ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के दस मिनट बीतने के बाद डॉक्टर तनीमा सिंह द्वारा उनके पति सुजीत सिंह को बुलाया गया और कहा गया कि आपके मरीज की मौत हो गई है। उन्हें हार्ट अटैक आया था।

सूचना पाकर मृत महिला सिपाही जवान के सभी परिवार वाले वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular