Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को मारी टक्कर, नाना...

गड़हनी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को मारी टक्कर, नाना की मौत

Accident near Dhamaniya petrol pump: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को टक्कर मार दी। हादसे में नाना की मौत हो गई।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Accident near Dhamaniya petrol pump
  • इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को टक्कर मार दी। हादसे में नाना की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी नाती का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के हरपुर चांदी गांव निवासी स्व. वाजुल हक़ के 45 वर्षीय पुत्र अलाउद्दीन अंसारी है। वह पेशे से मजदूर थे। इधर, दूरभाष पर बात करने पर मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव उनकी बेटी के ससुराल में एक व्यक्ति का देहांत हो गया था। जिसको लेकर वह शनिवार के शाम अपने बेटी के ससुराल ननउर गांव पूछार में गए हुए थे।

शनिवार की रात जब अपने नाती द्वारा बाइक पर पीछे बैठकर वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान धमनिया पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि बाइक चला रहा उनका नाती मामूली रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Tiyar Pax

बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी सैरुन बेगम, तीन पुत्र बदरुद्दीन अंसारी, सदरूद्दीन अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, चार पुत्री मेहरून, खैरून व दो अन्य शामिल है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी ससैरुन बेगम एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular