HomeUncategorizedपीरो में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

पीरो में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

आम लोगों ने फूल बरसाकर कोरोना वारियर्स का किया स्वागत

बिहार।भोजपुर/पीरो। कोरोना वायरस से बचाव को ले स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस के जवानों के साथ पीरो की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला तो सड़क के किनारे स्थित घरों की छतों दरवाजे पर स आम लोगों ने इन कोरोना वारियर्स पर फूल बरसाकर इनका स्वागत किया। पुलिस के जवानों और अधिकारियों पर पुष्प वर्षा के दौरान लोग भारत माता की जय जैसे नारे भी लगा रहे थे।

आम लोगों द्वारा इस प्रकार स्वागत किये जाने से स्थानीय अधिकारी और पुलिस के जवान काफी खुश नजर आए। बता दें कि देश मे लागू लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर गुरुवार की शाम पीरो बाजार में एसडीओ सुनील कुमार, डीएसपी अशोक कुमार आजाद, बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और पीरो थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

Administration took out flag march in Piro

पीरो थाना परिसर से जैसे ही फ्लैग मार्च सड़क पर निकला, लोगों ने अधिकारियों और जवानों पर पुष्प वर्षा शुरू कर दिया। फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों और जवानों पर नगर के आरा रोड, बिहिया रोड और सासाराम रोड में आम लोगों ने फूल बरसाकर इनका स्वागत किया। इसके पूर्व थाना परिसर में ही रजेया पंचायत के मुखिया सुचित्रा सिंह की ओर से पुलिस प्रशासन, समान्य प्रशासन, चिकित्सक व स्थानीय पत्रकार को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

पीपीई किट तैयार करने में लगा पूर्व मध्य रेल

इस कार्यक्रम में रजेया पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि कुमार राकेश सिंह उर्फ डब्लु सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अक्षय लाल चौधरी, अरूण सिंह, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संतोष कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर, सेराज खान, अनिल कुमार गुड्डू, पार्षद सरफराज खान, जसीम खान, रवि केशरी, रवि गुप्ता, अमित कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Administration took out flag march in Piro 1
Administration took out flag march in Piro
दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश –

रिपोर्ट- सेराज राणा

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular