Homeबिहारआरादारोगा बहाली की प्रारम्भिक परीक्षा शांतिपूर्ण वस्वच्छ वातावरण में सम्पन्न

दारोगा बहाली की प्रारम्भिक परीक्षा शांतिपूर्ण वस्वच्छ वातावरण में सम्पन्न

Ara city : आरा शहर के 24 केंद्रों पर बुधवार को आयोजित बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara city
    • दो पालियों में आयोजित परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुई सम्पन्न
    • डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

आरा। शहर के 24 केंद्रों पर बुधवार को आयोजित बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री जैसे बैग, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, मोबाइल फोन, पर्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी स्मार्ट क्लॉक, पेजर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की मनाही थी।

महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिस, महिला वीक्षक, महिला केंद्र अधीक्षक द्वारा जांच के बाद ही केन्द्र के अंदर के जाने दिया जा रहा था। परीक्षा को लेकर डीएम तनय सुल्तानिया एवं एसपी राज व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वयं विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular