Ara Four Lane NH-922; भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।
- हाइलाइट: Ara Four Lane NH-922
- लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 3 लाख रूपया आंका जा गाया
- उत्तर प्रदेश से पटना में लाया जा रहा था जब्त शराब
आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक आयुक्त महानिषेध को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से एक कार द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा की ओर ले जाया जा रहा है।
Ara Four Lane NH-922: रतनपुर ओवरब्रिज के पास एक कार से विदेशी शराब बरामद
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वाहन जाँच के क्रम में बक्सर आरा-पटना फोरलेन एनएच-922 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोका गया। जांच के दौरान कार से विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं था। जब्त कार से विभिन्न ब्रांड के कुल 262.800 लीटर शराब बरामद हुआ।
इस दौरान उत्पाद टीम ने वैशाली जिले के देशडी़ थाना अंतर्गत नयागांव महनार निवासी धनिक राय के पुत्र धीरज कुमार एवं राजकुमार सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार पप्पू उर्फ लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 3 लाख रूपया आंकी जा रहा है। जप्त शराब उत्तर प्रदेश से पटना में लाया जा रहा था। छापेमारी टीम में प्रकाश चंद्र, निरीक्षक मधनिषेध, शिवम कुमार आ. अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, राजकुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, गृहरक्षक एवं सैप बल मौजूद थे।


