Homeबिहारआराकारोबारी पहल का हिस्सा बना पार्क, आरा वासियों ने किया हंगामा

कारोबारी पहल का हिस्सा बना पार्क, आरा वासियों ने किया हंगामा

Ara Ramna Maidan park: आरा नगर निगम द्वारा मंगलवार मकर संक्रांति के दिन से मैदान में प्रवेश करने के लिए टिकट का प्रावधान कर दिया गया। इसे लेकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

Ara Ramna Maidan park: आरा नगर निगम द्वारा मंगलवार मकर संक्रांति के दिन से मैदान में प्रवेश करने के लिए टिकट का प्रावधान कर दिया गया। इसे लेकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

  • हाइलाइट्स:Ara Ramna Maidan park
    • आरा नगर निगम को अपनी गलती का आभास हुआ और उसने आनन-फानन में इस आदेश को वापस ले लिया

Ara Ramna Maidan park: आरा शहर, बिहार का एक प्रमुख नगर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। शहर का हृदयस्थली कहे जाने वाला रमना मैदान यहाँ के युवाओं के लिए खेल मैदान, मनोरंजन स्थल के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी है।

यहां वीर कुंवर सिंह मैदान के सौंदर्यीकरण के बाद रखरखाव का जिम्मा आरा नगर निगम को मिलते ही निगम द्वारा मंगलवार मकर संक्रांति के दिन से मैदान में प्रवेश करने के लिए टिकट का प्रावधान कर दिया गया। इसे लेकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

पढ़ें : आरा शहर के ऐतिहासिक रमना मैदान में नवनिर्मित ड्रीम पार्क का हाल ए दास्तान

कारोबारी पहल का हिस्सा बना पार्क : आरा शहर का रमना मैदान, जो पिछले कई दशकों से शहरवासियों के लिए खुला और निशुल्क स्थल रहा है, रमना मैदान का पार्क कारोबारी पहल का हिस्सा बन गया था। नागरिकों का यह मानना था कि इस तरह की टिकट वसूली से साझा सांस्कृतिक अनुभव में कमी आएगी।

निर्णय की आलोचना: लोग चाहते है कि रमना मैदान के पार्क को संरक्षित रखने का कार्य किया जाए, साथ ही हर एक नागरिक को बिना किसी बाधा के पहुंचने का अधिकार हो। हंगामे के दौरान निर्णय की आलोचना की गई और इसे जनहित के खिलाफ बताया गया। कहा गया कि जनसामान्य की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है।

सभी गेटों को कर दिया गया था बंद : मैदान में प्रवेश को लेकर सभी गेट को बंद कर दिया गया था। केवल एक गेट खोला गया था। वहां कर्मचारी टिकट के साथ मौजूद था। कुछ लोगों का 10 रुपये का टिकट काटा भी गया, पर हंगामा के बाद गेट को फिर से खोल दिया गया।

होते रहा हंगामा : शुरू में कुछ लोगों से मैदान में प्रवेश को लेकर 10 रुपये का रसीद काटा गया, पर हंगामा शुरू होने के बाद निगम द्वारा आदेश वापस ले लिया गया।

तब जाकर हंगामा शांत हुआ: निगम पार्षद भी जुटकर इसके विरोध में हंगामा कर रहे थे। अंततः, नगर निगम को अपनी गलती का आभास हुआ और उसने आनन-फानन में इस आदेश को वापस ले लिया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular