Homeबिहारआरानागरी प्रचारिणी आरा में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन

नागरी प्रचारिणी आरा में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन

Makar Sankranti Festival 2025: महोत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी,उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,लोक शिकायत एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Makar Sankranti Festival 2025: महोत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी,उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,लोक शिकायत एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Makar Sankranti Festival 2025
    • एयर बैलून शो और पतंग उत्सव ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया

आरा: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी आरा में भव्य मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी,उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,लोक शिकायत एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

साथ ही कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई मकर संक्रांति की आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने महोत्सव को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति के महत्व और इसकी सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। नागरी प्रचारिणी के प्रांगण में आयोजित एयर बैलून शो और पतंग उत्सव ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। महोत्सव में प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, लोक संगीत, कथक और मकर संक्रांति पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महोत्सव का समापन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular