Homeबिहारआराआरा के तनिष्क डकैती कांड में वांछित वैशाली का कुख्यात अपराधी बाबा...

आरा के तनिष्क डकैती कांड में वांछित वैशाली का कुख्यात अपराधी बाबा गिरफ्तार

आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वैशाली निवासी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में शामिल था।

Baba Arrested: आरा तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में वैशाली के कुख्यात अपराधी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Baba Arrested
  • दस करोड़ के सोना लूट में 26 वां अपराधी धराया:
  • बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर रांची से पकड़ा गया बाबा
  • सबसे अंत में शोरूम में घुसा था और गहनों से भरा झोला लेकर आखिरी में निकला
  • डकैती की वारदात में शामिल तीन अन्य अपराधियों की पुलिस कर रही तलाश

आरा। तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में वैशाली के कुख्यात अपराधी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। बाबा नाम से अपराध जगत में चर्चित सौरभ तिवारी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली अनिरुद्ध गांव का रहने वाला है।

वह डकैती की घटना में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसे देखा गया था। पुलिस के अनुसार वह सबसे आखरी में शोरूम में घुसा था और डकैती के बाद आभूषण से हर झोला लेकर अंत में निकला था। वह हेलमेट पहनकर बाइक से भाग निकला था। बाबा उर्फ सौरभ तिवारी कुख्यात सोना लूटेरा है। पटना के दानापुर जीवा ज्वेलरी शॉप में लूट के अलावे राजस्थान में भी सोना लूट में पुलिस को इसकी तलाश थी।‌

Baba Arrested: आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह द्वारा प्रेस वार्ता

आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वैशाली निवासी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में शामिल था। वह सबसे अंत में शोरूम में घुसा था और आखिरी में झोला लेकर निकला था। यह डकैती कांड के लिए षड़यंत्र करने और मास्टर माइंड में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। एसटीएफ भी लगी थी।

इस बीच गुरुवार को इनपुट के आधार पर एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे रांची से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक 26 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अभी एक ज्ञात और दो अज्ञात अपराधियों की तलाश की जा रही है। छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल है।

आरा नगर थाना क्षेत्र से दस करोड़ के गहनों की लूट

बता दें कि शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में पिछले साल 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे धावा बोला अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के गहनों की लूट की गयी थी। शोरूम के गार्ड की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गयी थी।

हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस के साथ पुलिस एनकाउंटर के दौरान सारण के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गोली लगने से जख्मी अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला गहनों की बरामदगी भी की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गार्ड से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूछताछ में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के इशारे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular