independents in Bhojpur – क्या इस बार जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली, व्यक्ति विशेष को देगी महत्व
युवा नेता विष्णु मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार हेतु झोंकी ताकत
आरा। independents in Bhojpur विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर अंतिम दिन युवा नेता विष्णु मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार हेतु पुरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने बडहरा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी, तरारी से सुनील पांडेय तथा शाहपुर से शोभा देवी के पक्ष में अभियान चलाया और पुरजोर तरीके से निर्दलीय प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगो से समर्थन मांगा।

जनता इस बार चुनाव में व्यक्ति बिशेष को देगी महत्व-बिष्णु मिश्रा
बडहरा से आशा देवी, तरारी से सुनील पांडेय एवं शाहपुर से शोभा देवी के पक्ष में किया जनसम्पर्क
इलाके में घूम-घूम कर लोगों से उनके पक्ष में मांगा समर्थन
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की कि जनता इस बार चुनाव में पार्टी का सिंबल नहीं, बल्कि व्यक्ति विशेष को महत्व देगी। ऐसा इलाके में घूमने के दौरान लोगों से बातचीत के क्रम में पता चला। जनता अपना फैसला 28 तारीख को इवीएम में कैद कर देगी। जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। जनता मुखौटा पहनकर पार्टी के सिंबल ओढने वाले को जवाब देने का काम करेगी। independents in Bhojpur बड़हरा की लोकप्रिय नेत्री आशा देवी, तरारी से सुनील पांडेय तथा शाहपुर से शोभा देवी निश्चित तौर पर भारी बहुमत हासिल करेंगी।


