Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजरानी सागर गांव में दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की हुई तैनाती

रानी सागर गांव में दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की हुई तैनाती

गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाया गया रोक

ऐहतियात के तौर पर सभी लोगों को घर में रहने कि अपील की गई

बिहार।आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। प्रशासन द्वारा सभी लोगो को घर मे रहने की अपील की गई है। ऐहतियातन गांव के बाजार को बंद करा दिया गया है।

आवश्यक वस्तुओं के लिए समयबद्ध तरीके से खोलने का निर्देश दिया गया है। दैनिक सब्जी बाजार को गांव से बाहर लगवाया जा रहा है। सभी गलियों को एक-दूसरे के लिए बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों में एक अप्रत्याशित रूप से भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में कोई भी गांव वाले कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। गांव के कुछ लोग जो बाहर में काम कर शाम को घर लौटते थे। वैसे करीब सभी लोग भय के कारण अब घर भी नही जा रहे है। कौन जाने कब किसके माध्यम से किसको कोरोना का खतरा झेलना पड़ जाए।

गांव ही नही क्षेत्र के लोगो की निगाहें भी अब प्रशासन द्वारा निकले गए संदिग्धों के सैम्पलों की जांच रिपोर्ट पर नजर गड़ाये हुए है। सैकड़ो की संख्या में सहमे हुए लोग एक-दूसरे से फोनकर यही पूछ रहे है। क्या भाई शुक्रवार को जिनके सैम्पल गए थे। उसका रिपोर्ट आया क्या ?

जिन लोगो को शाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखा है। अब उस इलाके में शाहपुर के लोग भी जाने से कतरा रहे हैं। आलम यह है कि सब्जियों व जरूरी सामानों के लिए प्रत्येक दिन शाहपुर में बाजार करने वाले बाहर के गांवो के लोग शनिवार की बाजार होने के बावजूद खरीदारी के लिए नही आये।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular