Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरआर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में वांटेड कुख्यात धनजी यादव ने किया...

आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में वांटेड कुख्यात धनजी यादव ने किया सरेंडर

Arrah ka Wanted-पुलिस की दबिश के कारण धनजी यादव ने कोर्ट में कर दिया समर्पण

कोर्ट में समर्पण करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया कुख्यात

आरा शहर के कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर Arrah ka Wanted धनजी यादव ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस की दबिश के कारण वह कोर्ट पहुंचा और समर्पण किया। उसके बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। नगर थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत द्वारा धनजी यादव के सरेंडर किये जाने की पुष्टि की गयी है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

अपराधिक षड़यंत्र रचने और आर्म्स एक्ट में एक साल से पुलिस को थी धनजी यादव की तलाश

उन्होंने बताया कि शिवगंज मोहल्ले का रहने वाला धनजी यादव  आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और आपराधिक षड़यंत्र रचने सहित अन्य मामलों में वांटेड था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

ara ka Wanted infamous Dhanji Yadav of Arrah city surrendered

बताते चलें कि इसी साल नौ फरवरी को आपराधिक षड़यंच रचे जाने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस द्वारा धनजी यादव के घर छापेमारी की गयी थी। तब धनजी यादव तो पकड़ में नहीं आ सका था। लेकिन उसके घर से दो पिस्टल, 7.65 और 9 एमएम की दो गोली, 51 हजार रुपये, जेवर व एप्पल कंपनी के मोबाइल बरामद किये गये थे। उसे लेकर तत्कालीन थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के बयान पर धनजी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Arrah ka Wanted-पुलिस के अनुसार धनजी यादव कुख्यात अपराधी है। वह हत्या और रंगदारी सहित आधा दर्जन संगीन मामलों में आरोपित है। वह अपना गैंग भी चलाता है। हत्या सहित अन्य मामलों में वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular