Homeबिहारआरा भोजपुरपकड़ा गया ट्रिपल मर्डर का आरोपी, थानेदार और SI सस्पेंड

पकड़ा गया ट्रिपल मर्डर का आरोपी, थानेदार और SI सस्पेंड

बिहार के भोजपुर में पत्नी और बच्चों की बेरहमी से कत्ल करने वाला शख्स चंद ही घंटों में पुलिस के कब्जे से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया।

Azimabad Bhojpur: बिहार के भोजपुर में पत्नी और बच्चों की बेरहमी से कत्ल करने वाला शख्स चंद ही घंटों में पुलिस के कब्जे से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया।

  • हाइलाइट : Azimabad Bhojpur
    • भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव में हुई थी घटना
    • सनकी युवक ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे सहित दो बच्चों को मार डाला था

Azimabad Bhojpur आरा: बिहार के भोजपुर में पत्नी और बच्चों की बेरहमी से कत्ल करने वाला शख्स चंद ही घंटों में पुलिस के कब्जे से फरार हो गया। बड़ी हैरानी की बात है कि ट्रिपल मर्डर का एक आरोपी कई पुलिसवालों की मौजूदगी में थाने से ही फरार हुआ और पुलिस हाथ मलती रह गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालू यादव को बुधवार सुबह पकड़ लिया। लापरवाही के आरोप में अजीमाबाद थानाध्यक्ष नसीम खां, एसआई राजूकुमार चौकीदार महेंद्र राम को सस्पेंड कर दिया गया।

दरअसल भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव में मंगलवार की शाम एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और दूधमुंहे सहित दो बच्चों को मार डाला था। खंती से जगह-जगह काटे जाने के जख्म मिले थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे लालू यादव थाने से फरार हो गया। वो पुलिसवालों को धक्का देकर थाने से फरार हुआ और पुलिस देखती ही रह गई। इस मामले में अब जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कार्रवाई की बात की है। एसपी ने कहा, ‘कल अजीमाबाद थाना में पत्नी और बच्चों की हत्या के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजत में बंद था।

उसके बाद एक चौकीदार और PSI के द्वारा हजरत रजिस्टर पर कुछ हस्ताक्षर के लिए निकालने के क्रम में वो लोगों को धक्का देकर हत्या फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है और इसके साथ लापरवाही करने वाले चौकीदार और पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ प्रतिवेदन लेकर कार्रवाई की जा रही है।’

पत्नी और बच्चों को क्यों मारा…
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लालू यादव ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उसके बाद खंती से हत्या कर दोनों बच्चों का भी मार डाला। इधर, पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली थी। एसडीपीओ राहुल सिंह के अनुसार उसने बताया था कि उसकी पत्नी उसे पागल समझती थी। हमेशा उसका मजाक उड़ाती रहती थी। मंगलवार की सुबह उसने चाय मांगी थी, लेकिन पत्नी द्वारा नहीं दी गई। उसे लेकर सुबह करीब नौ बजे उनके बीच झगड़ा भी हुआ। उसी गुस्से में उसने शाम में पत्नी को मार डाला। बच्चों के शोर मचाने से परेशान हो उन दोनों को भी काट डाला।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular