Homeआरा भोजपुरपीरोदेशी रायफल के साथ बदमाश गिरफ्तार

देशी रायफल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Bamhwar village Piro: पुलिस ने पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देशी रायफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bamhwar village Piro
    • भोजपुर पुलिस को अवैध हथियार बरामदगी में मिली सफलता: एक गिरफ्तार

आरा। भोजपुर पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कड़ी में पुलिस ने पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देशी रायफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक नाली देशी रायफल बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव निवासी चंद्रभूषण ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि पीरो थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बम्हवार गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस बम्हवार गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके घर से एक नाली देशी रायफल बरामद किया। इसके पश्चात पुलिस ने पीरो थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular