Sunday, December 7, 2025
No menu items!
HomeNewsक्राइम - अपराधमोकामा के बसावनचक गांव में दुलारचंद यादव की हत्या, अनंत सिंह पर...

मोकामा के बसावनचक गांव में दुलारचंद यादव की हत्या, अनंत सिंह पर आरोप

Murder of Dularchand Yadav: आरोप हैं कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद दुलारचंद यादव को गाड़ी से भी कुचला। दुलारचंद की गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। परिजन ने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

  • हाइलाइट:
    • मोकामा में खूनी हुआ चुनाव, प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या

Murder of Dularchand Yadav: बिहार के पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी का प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की गुरुवार को हत्या कर दी गई। बसावनचक गांव में वे गुरुवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। आरोप हैं कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद दुलारचंद यादव को गाड़ी से भी कुचला। दुलारचंद की गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। परिजन ने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Murder of Dularchand Yadav: अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों में भिड़ंत्त

65 वर्षीय दुलारचंद यादव का टाल इलाके में काफी दबदबा था और वह मोकामा विधानसभा से जनसुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पियूष के लिए वोट मांग रहे थे। भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहाल चक के निकट प्रियदर्शी पीयूष प्रियदर्शी गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों और दुलारचंद यादव के साथ प्रचार कर रहे थे। उसी रास्ते से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह गुजर रहे थे।

बताया जाता है कि इसी बीच दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ने पर एक ने दूसरे के समर्थकों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। बाद में गोली भी चली।

10 राउंड गोलियां चलीं: स्थानीय लोगों के मुताबिक 10 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। एक गोली दुलारचंद यादव के पैर में लगी। बाद में उन पर कार चढ़ा दी गई जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, पथराव में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक के भतीजे रवि कुमार ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह द्वारा पहले ही उन्हें धमकी दी जा रही थी। अनंत सिंह के 15-20 लोगों ने मिलकर पहले उनके चाचा को गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी।

बाढ़-2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के कारणों की जांच जारी है। दुलारचंद यादव की हत्या की बात कही जा रही है। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक लाइव पर जन सुराज के कैंडिडेट ने अनंत सिंह पर लगाए आरोप: पीयूष प्रियदर्शी ने गुरुवार को लगभग 3 बजकर 21 मिनट पर अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। उन्होंने कहा,”गरीब दबने वाला नहीं है। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। हम अपनी लड़ाई लड़ लेंगे। दुलारचंद यादव को मारा है, यह भूलने वाले नहीं है। टाल हमारा इलाका है। गुंडागर्दी पर उतरना सही नहीं है। हम भी कमजोर नहीं हैं।” पीयूष ने कहा कि दुलारचंद यादव के साथ जो हुआ उसका जवाब बहुत जल्द ही दिया जाएगा। (लाइव का वीडियो इस खबर के अंत में है)

अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाए आरोप: दूसरी ओर, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने आरजेडी के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप लगा दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूरजभान ने ही साजिश के तहत यह करवाया। उन्होंने कहा कि टाल क्षेत्र में प्रचार के दौरान उनके काफिले की गाड़ियों पर हमला किया गया था। दुलारचंद यादव ने उन पर पहले हाथ छोड़ा (हमला किया) था। अनंत सिंह ने अपने काफिले की 10 गाड़ियों पर तोड़फोड़ होने की बात भी कही है।

कौन थे दुलारचंद यादव? मृतक दुलारचंद यादव क्षेत्र के काफी चर्चित थे। वे लंबे समय तक राजद से जुड़े रहे और लालू यादव के करीबी माने जाते थे। बीच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी नजदीकी रही। इस चुनाव में जन सुराज के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा हॉट सीट बनी हुई है। यहां से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह एनडीए प्रत्याशी के रूप में जेडीयू के टिकट पर मैदान में हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने दूसरे बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को आरजेडी के टिकट पर लड़ाया है। वहीं, पीके की जन सुराज पार्टी से भी पीयूष प्रियदर्शी मैदान में हैं

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular