HomeNewsचुनावखराब मौसम के चलते धान के खेत में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग,...

खराब मौसम के चलते धान के खेत में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे पूर्व सांसद

Brijbhushan Sharan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा करने भोजपुर पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता सह यूपी के गोन्डा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की खराब मौसम के कारण गुरुवार की शाम धान के खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

  • हाइलाइट:
    • पायलट की सुझबुझ से टल गया हादसा:
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव के पास गुरुवार की शाम की घटना
    • संदेश विधानसभा में जनसभा के बाद दिनारा जाने के दौरान भारी बारिश के करानी पड़ी लैंडिंग
    • इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सड़क मार्ग से पटना निकले गये भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह

Brijbhushan Sharan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा करने भोजपुर पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता सह यूपी के गोन्डा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की खराब मौसम के कारण गुरुवार की शाम धान के खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। संदेश विधानसभा के छोटी सासाराम में चुनावी सभा के बाद रोहतास जिले के दिनारा जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही तेज बारिश के कारण पायलट को हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उसके बाद पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह सड़क मार्ग से पटना के लिए निकल गये।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हेलिकॉप्टर में पूर्व सांसद के अलावे उनके निजी सचिव, पायलट और इंजीनियर सवार थे। पायलट की सूझ-बूझ और सुरक्षित लैंडिंग से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर संदेश विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी राधा चरण साह के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आये थे।

उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम गांव स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे हेलिकॉप्टर से रोहतास जिले के दिनारा जाने वाले थे। बताया जाता है कि उड़ान भरने के मात्र चार से पांच मिनट बाद मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरु हो गई। ऐसे में दृश्यता कम होने लगी। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने सुझबुझ का परिचय देते हुए छोटी सासाराम के नजदीक सरफाफर और महुली गांव के बीच चिमनी भट्ठा के पास स्थित धान के खेत में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कर दी।

इधर, अचानक खेत में हेलिकॉप्टर उतरते ही आसपास के ग्रामीण वहां दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनडीए नेता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह को सुरक्षित सड़क मार्ग से पटना के रवाना किया गया।

वहीं, गजराज गंज ओपी प्रभारी चंदन कुमार महथा के अनुसार खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी है। किसी तरह की पूर्व सांसद सड़क मार्ग से रवाना हो गए है। हेलिकाप्टर की निगरानी रखी जा रही है।
इधर, पूर्व सांसद की ओर से वीडियो जारी कर बताया गया है कि मौसम की खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी। किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। वे सुरक्षित सड़क मार्ग से पटना निकले गये हैं।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular