HomeNewsक्राइमभोजपुर से बड़ी खबर: बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

भोजपुर से बड़ी खबर: बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

Big news of murder from Bhojpur: भोजपुर में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ।

  • हाइलाइट:
  • हत्या कर फेंका गया शव मुफस्सिल के बेलगाम से बरामद, सनसनी
  • मृतक प्रमोद कुमार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का था कार्यकर्ता
  • दुकान से मोबाइल पर बुलाकर वारदात को दिया गया अंजाम
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • घटनास्थल एक बुलेट एवं मृतकों की बाइक बरामद

Big news of murder from Bhojpur: भोजपुर में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। दोहरे हत्याकांड को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस एवं मृतक बाइक बरामद किया है। हालांकि पिता, पुत्र की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा एवं उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा शामिल है। वर्तमान में वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में अपना मकान बनाकर रहते हैं। पियनिया बाजार पर मौर्या नामक मिठाई का दुकान चलाते हैं।

वही मृतक प्रमोद कुमार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता बताई जा रहे है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात प्रमोद कुशवाहा अपने बेटे प्रियांशु कुशवाहा के साथ पियनिया बाजार स्थित अपने मिठाई दुकान पर थे। तभी रात में किसी के द्वारा उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें बुलाया गया। जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र बाइक से निकले थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव नट स्थान के समीप उनका शव बरामद किया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular