Monday, May 12, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारआरा की महापौर इंदु देवी एवं उप महापौर पुनम देवी ने लिया...

आरा की महापौर इंदु देवी एवं उप महापौर पुनम देवी ने लिया शपथ

Bhojpur Hindi News: खबरे आपकी

  • समाहरणालय में जिलाधिकारी राजकुमार ने दिलाई शपथ
  • नगर निगम के सभी 45 पार्षदों को भी जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
  • आरा नगर निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों का हुआ शपथ ग्रहण

खबरे आपकी बिहार/आरा: Bhojpur Hindi News नगर निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिले के सभी सात नगर निकाय क्षेत्रों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षद पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न से 11 बजे शपथ दिलाई गई।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आरा, कोईलवर, बिहिया, गडहनी, शाहपुर, जगदीशपुर एवं पीरो में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। आरा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय में हुआ। जहां भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार ने आरा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर इंदु देवी, उपमहापौर पूनम देवी को शपथ दिलाई।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

आरा नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समाहरणालय के समीप भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह तक नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों के साथ एक-एक प्रतिनिधि जाने की छूट रही। शपथ ग्रहण समारोह में उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!