HomeNewsबिहारसामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर दिया गया विशेष बल

सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर दिया गया विशेष बल

Bhojpur Police: मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur Police
  • पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न
  • मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर विशेष बल

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने की, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सभी थानों के प्रभारी शामिल हुए। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में थानावार अपराध विश्लेषण, लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती के निष्पादन, हत्या, लूट, डकैती सहित विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र एवं अवैध शराब की बरामदगी, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Bhojpur Police: Monthly Crime Review Meeting प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और निर्देश

अपराध नियंत्रण और गिरफ्तारी: गोष्ठी में हत्या, लूट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, लंबित वारंटों के निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया गया ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

अवैध गतिविधियों पर अंकुश: जिले में अवैध आग्नेयास्त्रों की बरामदगी और अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी। साथ ही, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक सतर्क और सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

सामुदायिक पुलिसिंग: पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आम नागरिकों के साथ सकारात्मक संवाद कायम रखें, ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो सके और जिले में शांति व सौहार्द का माहौल बना रहे।

पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान: अपराध समीक्षा के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा बना रहे और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह, पीरो डीएसपी स्नेह सेतू, जगदीशपुर एसडीओपी राजेश कुमार शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, मुख्यालय डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular