Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर एसपी सख्त: कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

भोजपुर एसपी सख्त: कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

भोजपुर एसपी की ओर से भ्रम नहीं फैलाने की अपील

Bhojpur SP: गीधा ओपी क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप मामले में भोजपुर एसपी सख्त, कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • हाइलाइट :
    • शनिवार को सड़क पर उतर गये लोजपा कार्यकर्ता व आक्रोशित लोग
    • भोजपुर एसपी की ओर से भ्रम नहीं फैलाने की अपील की गयी है

आरा: एसपी प्रमोद कुमार यादव (Bhojpur SP) ने बताया कि गीधा ओपी क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप मामले की तथ्यात्मक और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलायी गयी थी। मेडिकल जांच करायी जा रही है। पुलिस तत्परता से अपना काम कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल में हंगामा किया गया। मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने में बाधा उत्पन्न की गयी। इसे लेकर एसपी की ओर से भ्रम नहीं फैलाने की अपील की गयी है।

सड़क पर उतर लोजपा कार्यकर्ता व आक्रोशित लोगों ने आवागमन कर दिया बाधित

छात्रा से गैंगरेप के दो दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साये लोग और लोजपा कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर गये। आक्रोशित लोगों ने आरा सदर अस्पताल के गेट के समीप रोड जाम कर जमकर हंगामा किया। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। आक्रोशित लोग पुलिस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि वरीय पुलिस अफसर पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव दे रहे थे। आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही है। इस कारण अस्पताल रोड में करीब घंटे भर से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा।

एसडीपीओ के आश्वासन पर शांत हुआ लोगों का गुस्सा

सूचना मिलने पर सदर एसडीओपी परिचय कुमार व नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में एसडीपीओ के आश्वासन पर सड़क जाम कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हो सका और आवागमन बहाल किया जा सका। एसडीपीओ ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है। अनुसंधान किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस मामले को लेकर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई थी। पीड़िता को 164 का बयान कराने के लिए ले जाया जा रहा है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular