Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsचाकू से जख्मी अधेड का डाक्टर विकास ने किया ऑपरेशन

चाकू से जख्मी अधेड का डाक्टर विकास ने किया ऑपरेशन

Bhusola Arrah – आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव की घटना

जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़की सहजौली गांव निवासी

Bhusola Arrah आरा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में झगड़ा सुलझाने के दौरान चाकू लगने से जख्मी अधेड़ का ऑपरेशन चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने सदर अस्पताल के ओटी में ही किया। डाॅ. विकास ने बताया कि चाकू लगने से अधेड का आंत बाहर आ गया था और तीन-चार जगह जख्म हो गया था। उसे इमरजेंसी वार्ड से इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि इसकी सूचना सिविल सर्जन डॉ. एलपी झा द्वारा मुझे दी गई। इसके बाद मरीज का तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। सदर अस्पताल के ओटी में ही ऑपरेशन किया गया। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त अंग को दुरुस्त किया गया एवं उसके आंत को अंदर किया गया। ऑपरेशन के के बाद मरीज की हालत स्थिर है। उसे सदर अस्पताल के वार्ड में निगरानी में रखा गया है। आॅपरेशन के दौरान मूर्छक के रूप में डॉ. नरेश प्रसाद थे।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव में सोमवार की सुबह की घटना

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना के भुसौला (Bhusola Arrah) गांव में सोमवार की सुबह अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन गए। रिश्ते तार-तार हो गए । रिश्तेदारी में गए एक अधेड़ को बेरहमी से चाकू से गोद दिया गया। हमले में पेट की आंत बाहर निकल गई । सदर अस्पताल, आरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने तत्काल सर्जरी की आवश्यकता जताई हैं। हमला करने का आरोप अपने ही फुफेरे भाइयों पर हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही हैं। घायल 55 वर्षीय सूर्य साह उर्फ सुरज साह शाहपुर थाना के बड़की सहजौली गांव के निवासी हैं। पेट में गंभीर जख्म पाया गया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

विवाद सुलाने गए थे बुआ के घर हो गया खूनी संघर्ष

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला (Bhusola Arrah) गांव में सोमवार की सुबह घर झगड़ा सुलझाने अपने बुआ के घर गये अधेड़ को फुफेरे भाई ने चाकू घोंप दिया। पेट में चाकू लगने से अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़की सहजौली गांव निवासी स्व. निर्मल साह का 55 वर्षीय पुत्र चुन्नू साह है। जख्मी के अनुसार उसकी बुआ भूसौला गांव में रहती है। वहां उसके बेटे से झगड़ा चल रहा था।उसी झगड़े को सुलझाने के लिये वह भूसौला गया था। उसी बीच झगड़ा सुलझाने के दौरान फुफेरे भाई उन्हें चाकू मार दिया। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जाता है कि अधेड़ जख्मी हालत में खुद से सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर पहुंचे। वहां देर तक जख्मी अवस्था में पड़े रहे। बाद मे शिवसेना के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह और अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के द्वारा उन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार किया गया।

झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस

Bhusola Arrah इधर, भुसौला गांव में झड़प की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस वहां पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही हैं। पंचायती के दौरान झड़प हुई हैं। झड़प में घायल सूर्य साह की फुफेरी बहन गांगो देवी को भी चोटें आई है। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही हैं।

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

Komal Tola Narayanpur Bhojpur – पति ही निकला पत्नी का कातिल, विरोधी को फंसाने के लिये कर दी थी हत्या 

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular