HomeNewsडीएसपी स्तर के आठ पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर

डीएसपी स्तर के आठ पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर

Arrah SDPO-विनोद कुमार बने आरा के सदर एसडीपीओ

jay kumar

खबरे आपकी पटना/आरा। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा बिहार पुलिस सेवा के आठ अफसरों को इधर से उधर किया है। इनमें विशेष कार्य बल बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार को आरा का सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Arrah SDPO बनाया गया है। इसके अलावे विशेष सशस्त्र पुलिस -14 पटना के पुलिस उपाधीक्षक फैज अहमद खान को विधि व्यवस्था पटना का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पढ़ें- भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना स्थानांतरित

Arrah SDPO

वहीं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गोपालगंज संतोष कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर, पुलिस उपाधीक्षक रेल पटना मनोज कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़, पटना, अपर पुलिस अधीक्षक पटना अजय कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज, विशेष शाखा बिहार, पटना के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार राउत को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी ऑन सोन, अपर पुलिस अधीक्षक, गया मनीष कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद तथा विशेष सशस्त्र पुलिस- 13 दरभंगा के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज मोतिहारी बनाया गया है। उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को 19 जुलाई के पूर्वाहन में निश्चित रुप से अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular