HomeNewsजीपीएस के जरिये बाइक चोर को दबोचा,पिटाई का वीडियो वायरल

जीपीएस के जरिये बाइक चोर को दबोचा,पिटाई का वीडियो वायरल

Bike thief Sanjay: बाइक चोर की पिटाई का वीडियो वायरल, जीपीएस के जरिये ऑनर ने दबोचा

खबरे आपकी आरा। भोजपुर में एक बाइक चोर की जमकर पिटाई कर दी गयी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों और बाइक ऑनर द्वारा चोर की पिटाई करते देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार चोर शाहपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी संजय यादव है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहिया थाना क्षेत्र के एक युवक की बाइक मंगलवार की शाम समाहरणालय के समीप से एक बाइक चोरी कर ली गयी। बाइक ऑनर को चोरी की भनक लगी, तो वह जीपीएस के आधार पर पीछा करने लगा।

Bike thief sanjay की जमकर धुनाई

इस क्रम में बाइक का पीछा करते हुये वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी बाजार जा पहुंचा। इसके बाद कुछ साथियों के साथ वह जीपीएस के आधार पर बाइक के पास पहुंचा, तो देखा कि तीन की संख्या में लोग बाइक पर बैठे थे। तब दो लोग तो भाग निकले, लेकिन एक पकड़ा गया। इसके बाद बाइक ऑनर और ग्रामीणों ने शर्ट उतरवा उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद चोर को जगदीशपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

जगदीशपुर पुलिस ने चोर को नवादा थाना को सौंप दिया। नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के अनुसार बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी संजय यादव द्वारा एक बाइक चोरी की गई थी। उसे ऑनर द्वारा बाइक में लगी जीपीएस के आधार पर इसाढ़ी बाजार में पकड़ कर उसकी पिटाई की गई थी।

पढ़ें: भोजपुर में आठ साल के दौरान मारे गये चार मुखिया, तीन बने गोलियों के शिकार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular