HomeNewsइंजेक्शन से बच्चे की मौत, झोलाछाप डॉक्टर आरोपित

इंजेक्शन से बच्चे की मौत, झोलाछाप डॉक्टर आरोपित

Child dies due to injection-आरा में इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की मौत, सदमे में परिवार,घर में कोहराम

चांदी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला गांव की गुरुवार शाम की घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला गांव में गुरुवार की शाम झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन देने के बाद एक बच्चे की मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर अफरातफरी मची रही। मृत बच्चा कुंजन टोला गांव निवासी जीतेन्द्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार था।

Child dies due to injection-इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

जीतेन्द्र यादव ने बताया कि उनके बेटे के पैर में करीब 20 रोज से जख्म हुआ था। गुरुवार शाम उनके भतीजे द्वारा इलाज के लिये उसे रूपचकिया गांव स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन दिया। उसके बाद उनके बेटे की हालत काफी बिगड़ गयी।उसे देख इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव के झोला छाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से मौत होने का लगाया आरोप

जीतेंद्र यादव ने रूपचकिया गांव के झोलाछाप नामक डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने के कारण बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां सुनीता देवी, बहन प्रियांशु, नीशु और एक भाई अंकुश है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां सुनीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular