Homeबिहारआरा भोजपुरमहात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ रक्तदान

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ रक्तदान

Red Cross Bhojpur-जदयू भोजपुर द्वारा रेड क्रॉस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबरे आपकी आरा। जदयू भोजपुर द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह रेडक्रॉस सभागार में आयोजित हुआ। इस मौके पर जदयू नेताओं द्वारा रक्तदान किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन प्रभारी पप्पू चौबे से हुआ तत्पश्चात जदयू के प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी देव शर्मा सहित कई जदयू नेताओं ने रक्तदान किया।

Red Cross Bhojpur- जयंती के अवसर द्वय महापुरुषों के तैलचित्र पर जदयू नेताओं ने किया पुष्पांजलि अर्पित

रक्तदान कार्यक्रम के समय उपस्थित प्रमुख लोगों में जदयू नेत्री पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर, पूर्व विधायक शिवेश राम, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम,जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जदयू प्रदेश सचिव अशोक शर्मा थे। इसके बाद सभागार में जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में द्वय महापुरुषों के तैलचित्र पर जदयू नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

संजय सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में महापुरुषों के बारे में कई भ्रामक जानकारियां समाज में कुछ असामाजिक लोगों द्वारा फैलाई जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में हम सभी लोगो का यह दायित्व है कि सही जानकारी से युवाओं को अवगत कराएं और इन महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करें।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. सत्य नारायण सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, नंद किशोर यादव, कृष्णा जी अधिवक्ता, राजीव रंजन श्रीवास्तव, अजय सिंह यादव, जय कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद सोनी, विष्णुकांत तिवारी, सुनील पाठक, अभय विश्वास भट्ट, हरेन्द्र सिंह तोमर, भीम पटेल, प्रिंस सिंह बजरंगी, शिव शंकर सिंह, रामधनी भारती, आजाद सिंह, रूपेश कुमार, अमित सम्राट, निर्मल सिंह सकरवार, सुधांशु सिंह, विपिन विश्वास, विकास सिंह, अजित मेहता, अजय गुप्ता, अंशु सिंह सिकरिवाल, सदाशंकर राय, शंभु प्रसाद सोनी सहित कई लोग थे।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular