Dharmendra Mukundpur: चौरी थाना क्षेत्र के महावीर गंज स्थित सड़क किनारे से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ शव
- हाइलाइट: Dharmendra Mukundpur
- घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में पुलिस
- शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव चौरी थाना क्षेत्र के महावीर गंज स्थित सड़क किनारे से बरामद हुआ। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में कटे जैसा, चेहरा पर कटा एवं गले के नीचे कटा हुआ का निशान पाया गया।
Dharmendra Mukundpur : शव मिलते ही सनसनी मच गई
शव मिलते ही से गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी स्व. ददन राम का 29 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राम है। वह पेशे से मजदूर था।
इधर, मृतक के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि जहां उसके भाई का ससुराल है। उसी गांव में उसके पट्टीदार का भी ससुराल है। कुछ दिन पूर्व उसने अपने पट्टीदार का भैंस खोल दिया था, जिसको लेकर उसके द्वारा चोरी का आरोप लगा स्थानीय थाना में उसके भाई के खिलाफ आवेदन भी दिया था। हालांकि बात खत्म हो गई थी।
सोमवार की सुबह वह चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी बीच यह घटना घट गई। उसकी मौत कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

